को-पायलट लगातार पीछे से हमले करता रहा, मेरी नज़र धुंधली हो गई थी: 'हीरो' पायलट मच्छार
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करते हुए भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने कहा, "मेरे सिर पर तेज़ चोट लगी...मुझे पहले लगा कि विमान को भारी नुकसान हुआ है। पर वार लगातार होते रहे तब मुझे एहसास हुआ कि हमला को-पायलट कर रहा है...मैंने उसे रोकने की कोशिश की...लेकिन मेरी नज़र पूरी तरह धुंधली हो चुकी थी।"