कुंबले और अश्विन के इंटरनैशनल क्रिकेट रिटायरमेंट में क्या-क्या हैं इत्तेफाक?
ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया और वह अनिल कुंबले के बाद 500+ टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय हैं। अश्विन और कुंबले, दोनों ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (2024-25 और 2008) का तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद संन्यास लिया था और दोनों के आखिरी विकेट मिशेल (मार्श) व मिशेल (जॉनसन) थे।