कांबली को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, पूर्व क्रिकेटरों ने बनाया वॉट्सऐप ग्रुप; सचिन भी कर रहे मदद
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के दोस्त मार्कस कुटो ने बताया है कि कांबली को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है। मार्कस ने कहा, "उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है।" उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर भी मदद कर रहे हैं और कई पूर्व क्रिकेटरों ने एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है जिसके ज़रिए उन्हें मदद पहुंचाई जा रही है।