कुंभ के दौरान प्रयागराज पुलिस वाहनों पर AI कैमरों से करेगी निगरानी
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस कमिशनरेट आगामी कुंभ के मद्देनज़र ट्रैफिक प्लान के तहत श्रद्धालुओं और शहरवासियों के सुलभ यातायात के लिए एक प्लान पर काम कर रही है। इसके लिए आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस कैमरे की मदद ली जाएगी। शहर में टोल पर वाहनों की आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस से स्कैनिंग होगी और वाहनों की गिनती कैमरे से कनेक्ट कंप्यूटर में होगी।