कुंभ मेले में भी 50-60 लोग मरे थे: बेंगलुरु में भगदड़ पर कर्नाटक के CM सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में भगदड़ को लेकर कहा है, "कुंभ मेले में भी तो 50-60 लोग मरे थे...मैंने आलोचना नहीं की।" उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाएं कई जगहों पर हुई हैं। मैं उनकी तुलना करके इसका बचाव नहीं करना चाहता हूं।" मुख्यमंत्री ने पहले कहा था, "मैदान की क्षमता 35,000 थी और 2-3 लाख लोग आ गए थे।"