क्या होता है CIBIL स्कोर और क्या क्रेडिट स्कोर खराब होने से नहीं मिलता लोन?
सिबिल (क्रेडिट) स्कोर एक तीन अंक की संख्या है जो 300-900 तक होती है और किसी व्यक्ति की लोन लेने की योग्यता को दर्शाती है। जब भी कोई नए लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करता है तो संस्थान आवेदक को लोन देने के जोखिम का मूल्यांकन करने के लिए उसके क्रेडिट स्कोर की जांच करता है।