कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 17 जुलाई से हल्के वाहनों पर रहेगी रोक
कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश की गाज़ियाबाद पुलिस ने शुक्रवार को डायवर्ज़न प्लान जारी कर दिया। एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद के मुताबिक, दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए 11 जुलाई से 25 जुलाई तक रास्ते बदले जाएंगे। वहीं, हल्के वाहनों के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर 17 जुलाई से अगले 5 दिन तक रोक रहेगी।