कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइज़री, कल से लागू होंगे प्रतिबंध
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र 11 जुलाई रात 10 बजे से 25 जुलाई तक के लिए प्रतिबंध लागू किए हैं। दिल्ली से डीएनडी फ्लाईओवर होकर नोएडा से गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और मुरादाबाद जाने वाले भारी-मध्यम-हल्के मालवाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे। चिल्ला रेड लाइट-पक्षी विहार गेट तक मार्ग पर वाहनों का प्रतिबंध रहेगा।