कांवड़ लेकर ताजमहल में जल चढ़ाने पहुंची महिला, पुलिस ने रोका
आगरा (यूपी) में सोमवार को एक महिला कांवड़ लेकर ताजमहल में जल चढ़ाने पहुंच गई जिसे पुलिसकर्मियों ने प्रवेश द्वार से पहले रोक लिया। महिला ने कहा, "भगवान शिव ने मुझे सपने में बुलाया और मैं तेजो महालय में जल चढ़ाने के लिए कांवड़ लेकर आई थी लेकिन पुलिसकर्मियों ने मुझे आगे बढ़ने से रोक दिया।"