कोंस्टास को दूसरी पारी में समझ में आया कि टेस्ट क्रिकेट इतना आसान नहीं है: कैटिच
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर साइमन कैटिच ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ सैम कोंस्टास ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ज़बरदस्त साहस दिखाया। उन्होंने कहा, "पहली पारी में कोंस्टास ने भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का डटकर सामना किया लेकिन कोंस्टास को दूसरी पारी में समझ में आया कि टेस्ट क्रिकेट इतना आसान नहीं है।"