कांस्य पदक को स्वर्ण में बदलना चाहता हूं: पेरिस ओलंपिक्स से पहले मुक्केबाज़ निशांत देव
पेरिस ओलंपिक्स से पहले भारतीय मुक्केबाज़ निशांत देव ने कहा है, "मैं कांस्य को रजत नहीं बल्कि स्वर्ण में बदलना चाहता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं यह उपलब्धि हासिल कर सकता हूं।" उन्होंने कहा, "मेरी ट्रेनिंग अच्छी रही है लेकिन अंत में यह भगवान पर निर्भर करेगा।" बकौल देव, भारतीय मुक्केबाज़ों ने अबतक कांस्य पदक ही जीते हैं।