कैंसर और डायबिटीज़ के मरीज़ों को झटका, सरकार के प्राइस कंट्रोल वाली दवाएं हो सकती हैं महंगी
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में जल्द ही कैंसर, डायबिटीज़, हृदय संबंधी रोग और ऐंटीबायोटिक्स दवाओं के दाम बढ़ सकते हैं। सरकारी नियंत्रण वालीं इन दवाओं की कीमत में 1.7% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के महासचिव राजीव सिंघल ने 'बिज़नेस टुडे' को बताया कि इससे फार्मा इंडस्ट्री को राहत मिल सकती है।