कैंसर का पता चलने के बाद डॉक्टर ने कहा था कि मेरे पास जीने के लिए 3-6 महीने ही हैं: युवराज सिंह
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने बताया है कि उनके कैंसर विशेषज्ञ डॉ. नितेश रोहतगी ने उन्हें 2011 में कहा था कि अगर उन्होंने कीमोथेरेपी नहीं करवाई तो उनके पास जीने के लिए सिर्फ 3-6 महीने बचे हैं। युवराज ने कहा, "अपने करियर के चरम पर...आप पहाड़ की चोटी पर होते हैं और फिर अचानक खाई में गिर जाते हैं।"