कैंसर की वजह बन सकता है रेड फूड डाई, अमेरिका ने लगाया बैन
अमेरिका ने कैंसर के खतरे को देखते हुए खाने-पीने की चीज़ों में इस्तेमाल होने वाले रेड डाई नंबर 3 पर बैन लगा दिया है। गौरतलब है, रेड डाई नंबर 3 एक आर्टिफिशियल फूड कलर है जो कैंडी, सॉफ्ट ड्रिंक और बेकरी उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिका में यह डाई कॉस्मेटिक्स में पहले से ही बैन है।