कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान 2 बार न्यूयॉर्क आकर मुझसे मिले थे सलमान खान: सोनाली बेंद्रे
ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि जब वह न्यूयॉर्क (अमेरिका) में कैंसर का इलाज करवा रही थीं तब ऐक्टर सलमान खान उनसे मिलने 2 बार न्यूयॉर्क आए थे। सोनाली ने कहा कि सलमान डॉक्टर के बारे में जानकारी लेते थे और उनके पति गोल्डी बहल को फोन करके सोनाली का हालचाल पूछते रहते थे।