कैंसर से उबरने के बाद प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडल्टन ने मुझे पत्र लिखा: मनीषा कोइराला
ऐक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने बताया है कि कैंसर से उबरने के बाद प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडल्टन ने उन्हें हाल ही में एक पत्र भेजा है जिसमें प्रिंसेस ने उनके द्वारा कैंसर को मात दिए जाने के बाद खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा, "प्रिंसेस जैसी सम्मानित शख्सियत द्वारा पहचाना जाना काम को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही प्रेरणादायी है।"