कैंसर से जंग के बीच टीवी पर वापसी करेंगी हिना खान, 'गृहलक्ष्मी' में आएंगी नज़र
ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित ऐक्ट्रेस हिना खान इलाज के बीच टीवी पर वापसी करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही टीवी शो 'गृहलक्ष्मी' में नज़र आएंगी और इस शो में ऐक्टर चंकी पांडे भी अभिनय करते दिखाई देंगे। इसके अलावा हिना ने हाल ही में कैंसर के इलाज के बीच रैंप वॉक में भी हिस्सा लिया था।