कैंसर से जंग लड़ रहे बच्चों से मिले टीम इंडिया के खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने कोयंबटूर (तमिलनाडु) के श्री रामकृष्ण अस्पताल में कैंसर से जूझ रहे बच्चों से मुलाकात की है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। खिलाड़ियों ने उन्हें फल, कुकीज़ और अपने हस्ताक्षर वाला क्रिकेट बैट उपहार में दिया। बच्चों ने सूर्यकुमार और श्रेयस को उनके स्केच भेंट किए।