कैंसर से जूझ रहे पूर्व खिलाड़ी की वित्तीय सहायता के लिए कपिल देव ने BCCI से की अपील
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने ब्लड कैंसर से जूझ रहे अपने साथी खिलाड़ी अंशुमान गायकवाड़ के लिए बीसीसीआई से वित्तीय सहायता करने की अपील की है। उन्होंने कहा, "यह दुखद और बहुत निराशाजनक है। मैं तकलीफ में हूं क्योंकि मैंने अंशु के साथ खेला है और उसे इस हालत में नहीं देख सकता।"