कैंसर से जूझ रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ को ₹1 करोड़ देगा BCCI

बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल के अनुसार, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कैंसर से जूझ रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ को तत्काल प्रभाव से ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने गायकवाड़ की हालत पर दुख व्यक्त करते हुए बीसीसीआई से उन्हें वित्तीय सहायता देने का अनुरोध किया था।

Load More