कैंसर से पीड़ित शख्स ने कनाडा में 9 महीनों में जीतीं ₹15.6 करोड़ से ज़्यादा की 3 लॉटरी
कनाडा में डेविड सेर्किन नामक शख्स ने 9 महीनों में कुल 2.5 मिलियन कनाडाई डॉलर (₹15.6 करोड़ से ज़्यादा) की 3 लॉटरी जीती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उसने पिछले अगस्त में 500,000 कनाडाई डॉलर, नवंबर में 1 मिलियन कनाडाई डॉलर और मई 2025 में 1 मिलियन कनाडाई डॉलर जीते। डेविड ने कहा, "मैं कैंसर से पीड़ित हूं...मैं इसके लिए आभारी हूं।"