कैंसर से पीड़ित प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप देखने पहुंचीं
कैंसर से जूझ रहीं यूके के प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप का पुरुष एकल फाइनल मैच देखने के लिए रविवार को ऑल इंग्लैंड क्लब पहुंचीं। कैंसर से पीड़ित होने की घोषणा के बाद से वह दूसरी बार सार्वजनिक रूप से नज़र आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, केट मिडलटन मुकाबले के बाद विजेता को ट्रॉफी प्रदान करेंगी।