केआरएन हीट एक्सचेंजर के शेयर की हुई बंपर लिस्टिंग, पहले ही दिन दोगुना हुआ निवेशकों का पैसा
केआरएन हीट एक्सचेंजर ऐंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के शेयर गुरुवार को एनएसई पर करीब 118% के बंपर प्रीमियम पर लिस्ट हुए जिससे पहले ही दिन निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया। एनएसई पर कंपनी के शेयर ₹480 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इश्यू प्राइस ₹220 प्रति शेयर था। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर के भाव चढ़कर ₹513.50 पर पहुंच गए।