केआरके से बहुत नाराज़ थे कपिल शर्मा, करना चाहते थे उनकी पिटाई: मीका सिंह
सिंगर मीका सिंह ने बताया है, "यह 2012-2013 की बात है। कॉमेडियन-ऐक्टर कपिल शर्मा कमाल आर खान (केआरके) से बहुत नाराज़ थे और जब उन्हें पता चला कि केआरके मेरे पड़ोसी हैं तो वह उन्हें पीटना चाहते थे।" उन्होंने कहा, "हम केआरके के घर गए लेकिन वह वहां नहीं थे। कपिल ने केआरके के घर में शीशे तोड़ दिए थे।"