कुआलालंपुर में 26 फीट गहरे सिंकहोल में गिरी भारतीय महिला, अब तक नहीं मिला सुराग
कुआलालंपुर (मलेशिया) में 48-वर्षीय एक भारतीय महिला पर्यटक शुक्रवार को ज़मीन का एक हिस्सा अचानक ढह जाने से 26 फीट गहरे सिंकहोल में गिर गई। शुक्रवार से ही बचाव अभियान जारी है लेकिन अब तक महिला का सुराग नहीं मिला है। बकौल कुआलालंपुर पुलिस, ज़मीन के नीचे पानी के तेज़ बहाव के कारण महिला के बह जाने की आशंका है।