काइली जेनर ने विक्टोरियाज़ सीक्रेट रैंप पर पहनी ₹475 करोड़ की फैंटेसी ब्रा
विक्टोरिया सीक्रेट की मशहूर फैंटेसी ब्रा करीब 8-साल बाद रनवे पर वापस लौटी है और इस बार रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने इसे पहना। $50-मिलियन (लगभग ₹475-करोड़) की इस ब्रा में 75.54 कैरेट के रेडिएंट-कट फैंसी विविड पीले हीरे के चारों ओर 4,410 प्राकृतिक हीरे जड़े हैं। इसे बनाने में 15 कारीगरों को 1,000 घंटे से अधिक समय लगा।