कोई कंकाल नहीं था, सब मनगढ़ंत था: बेटी शीना का कंकाल गायब होने पर इंद्राणी मुखर्जी
शीना बोरा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी व उनकी मां इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई के हाथों शीना का कंकाल गायब होने को लेकर कहा है, "2012 में कोई कंकाल मिला ही नहीं था। सब मनगढ़ंत कहानी थी।" इंद्राणी मुखर्जी ने शीना के मंगेतर राहुल मुखर्जी को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की बात भी कही है।