कोई जीतेगा व कोई हारेगा, यही गेम है: टी20 विश्व कप के फाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान
टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा है, "कोई एक जीतेगा और किसी एक को हारना पड़ेगा। इसी को गेम कहते हैं।" उन्होंने कहा, "जब आप इस तरह के मुकाबले जीतते हैं तो फिर ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल जाता है।" भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज फाइनल मैच खेला जाएगा।