कोई भी 'समझदार' लड़की पहली मुलाकात में होटल में नहीं जाएगी: रेप के आरोपी को बरी करते हुए HC
बॉम्बे हाईकोर्ट ने रेप के एक आरोपी को बरी करते हुए कहा है कि लड़की का व्यवहार 'सामान्य विवेक’ वाले व्यक्ति के व्यवहार से मेल नहीं खाता है। महिला के दावे 'उसने मिलने के लिए होटल का कमरा बुक किया था' पर बेंच ने कहा कि कोई भी 'समझदार' लड़की पहली मुलाकात में होटल के कमरे में नहीं जाएगी।