कोई रोज़ाना योग करता है तो वह ज़िंदगी में कुछ भी हासिल कर सकता है: दिलजीत दोसांझ
ऐक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर पुणे कॉन्सर्ट का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दिलजीत कहते हैं, "अगर कोई इंसान योग करता है तो वह अपनी ज़िंदगी में जो भी कर रहा होता है उसकी स्पीड दोगुनी हो जाती है।" उन्होंने कहा, "योग स्ट्रेचिंग या एक्सरसाइज़ नहीं है, यह एक जर्नी है जो शख्स को ठीक रखता है।"