कोई रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाता, तो उसे धोखा या अपराध नहीं माना जाना चाहिए: SC
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यदि कोई रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाता, तो उसे अपराध नहीं माना जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा, "इस आधार पर कि रिश्ता शादी में नहीं बदला...यह मानना गलत होगा कि एक ने दूसरे को धोखा दिया है।" तेलंगाना के पुलिस कॉन्स्टेबल अभ्यर्थी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह टिप्पणी की।