काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे MI के स्टार बल्लेबाज़ तिलक वर्मा, हैम्पशायर टीम संग हुआ करार
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में हैम्पशायर टीम के साथ एक डील साइन की है। वह जून और जुलाई में टीम के लिए 4 मैच खेलेंगे। तिलक ने अब तक 18 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 50.16 की औसत से 1,204 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 वनडे और 25 टी20I मैच खेले हैं।