केएल राहुल और एलएसजी की राहें होंगी जुदा, रिटेन नहीं करेगी टीम: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, एलएसजी के कप्तान केएल राहुल को फ्रैंचाइज़ी रिलीज़ करने जा रही है। बकौल रिपोर्ट, एलएसजी के मेंटॉर ज़हीर खान और हेड कोच जस्टिन लैंगर द्वारा पिछले सीज़न टीम के खराब प्रदर्शन में उनकी भूमिका का विश्लेषण किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। यह भी दावा किया गया है कि पेसर मयंक यादव रिटेन होंगे।