केएल राहुल की घटी IPL सैलरी, मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने ₹14 करोड़ में खरीदा
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने ₹14 करोड़ में खरीद लिया है जो कि उनकी पिछली सैलरी से ₹3 करोड़ कम है। गौरतलब है, राहुल को एलएसजी ने ऑक्शन से पहले रिलीज़ कर दिया था। इससे पहले आज मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को एलएसजी ने ₹27 करोड़ में खरीदा।