केएल राहुल ने पत्नी अथिया के जन्मदिन पर दी बधाई, तस्वीरें शेयर कर लिखा मज़ेदार कैप्शन

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने अपनी पत्नी व ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अथिया की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मेरी बेस्ट फ्रेंड, पत्नी, प्यार, स्ट्रेस बॉल और गूफबॉल (प्यारी व बेवकूफ) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।" राहुल ने लिखा, "मैं हर गुज़रते साल तुमसे और ज़्यादा प्यार करता जाता हूं।"

Load More