कोकेन खरीदते हुए गिरफ्तार हुईं हैदराबाद के मशहूर अस्पताल की 34 वर्षीय महिला CEO
हैदराबाद (तेलंगाना) के एक मशहूर अस्पताल की 34 वर्षीय सीईओ नम्रता चिगुरुपति को पुलिस ने मुंबई के एक सप्लायर से कोकेन खरीदते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नम्रता ने सप्लायर से वॉट्सऐप के ज़रिए संपर्क किया और उसे ₹5 लाख की कोकेन का ऑर्डर दिया। बकौल पुलिस, नम्रता ने सप्लायर को ये रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।