कोकेन खरीदने की कोशिश करने वाले ऑस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी टॉम हुए सस्पेंड
पेरिस ओलंपिक्स में कोकेन खरीदने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार ऑस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी टॉम क्रैग को इंटीग्रिटी यूनिट (ऑस्ट्रेलिया) ने 12 महीने के लिए निलंबित किया है। बकौल रिपोर्ट, क्रैग पहले 6 महीने तक निलंबित रहेंगे जबकि शेष 6 महीने का निलंबन उनके बर्ताव पर निर्भर करेगा। क्रैग ने पेरिस ओलंपिक्स के मैच में एक गोल किया था।