केक पर मोमबत्तियां लगाकर पहली बार कब मनाया गया था जन्मदिन?
'एबीपी न्यूज़' के अनुसार, जन्मदिन पर केक काटने और मोमबत्तियां बुझाने की शुरुआत मध्यकालीन जर्मनी से मानी जाती है। 1746 में पहली बार केक पर मोमबत्तियां लगाकर जन्मदिन मनाया गया था जो धार्मिक और सामाजिक सुधारक जिंजोनडॉर्फ का था। इस दौरान पूरे दिन केक पर लगी मोमबत्तियां जलती रहती थीं और शाम को इच्छा मांगकर बुझा दी जाती थीं।