बांग्लादेश में कॉक्स बाज़ार के रिसॉर्ट में लगी भीषण आग से 10 लोगों की मौत, कई लापता
बांग्लादेश के कॉक्स बाज़ार में शनिवार सुबह एक तीन मंजिला रिसॉर्ट में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और 9 घायल हुए हैं। हादसे के वक्त रिसॉर्ट में करीब 30 लोग मौजूद थे। बांस और लकड़ी से बनी इमारत कुछ ही मिनटों में जल गई। करीब 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।