कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले शख्स का बयान आया सामने
राजस्थान में प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले शख्स राकेश गुर्जर का बयान सामने आया है। थप्पड़ क्यों मारा पूछने पर राकेश ने कहा, "ये जिहादी मानसिकता के लोग...ये (अभिजीत दीपके) बिना बात के देश को बरगला रहा है पेपर लीक तो एक बहाना है...मैं जयपुर से हूं और राष्ट्रवादी हूं।"