कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर को नई दिल्ली में विरोध मार्च का किया एलान
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च का एलान किया है। पार्टी ने सरकार पर युवाओं से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है। CJP के मुताबिक, मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा और इसमें देशभर के छात्र और युवा नागरिक शामिल होंगे।