कॉकरोच जनता पार्टी ने 7 नवंबर को एंटी-SIR प्रदर्शन का किया एलान
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 7-नवंबर को कोच्चि (केरल) में SIR के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी मतदाता सूची के SIR को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी ने X पर बताया, "'लोकतंत्र बचाओ! SIR रद्द करो!...7 नवंबर को शाम 4 बजे कोच्चि में राजेंद्र मैदान आइए।"