कॉकरोच जनता पार्टी ने BJP के बाद इंस्टाग्राम पर कांग्रेस को छोड़ा पीछे, हुए 1.4 करोड़ फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर हाल ही में बने व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के 5 दिनों में 1.4 करोड़ से ज़्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। उसने बीजेपी के 88 लाख फॉलोअर्स को पीछे छोड़ने के बाद कांग्रेस के 1.33 करोड़ फॉलोअर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत में X पर CJP का आधिकारिक हैंडल ब्लॉक कर दिया गया है।