कुकर में 20 सीटी लगाने पर भी नहीं पका मटन, थाने पहुंचे शख्स ने दुकानदार पर लगाया धोखे का आरोप
अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) में कुकर में 20 सीटी लगाने के बावजूद मटन नहीं पकने पर एक शख्स ने दुकानदार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शख्स अधपका मटन लेकर थाने पहुंचा और उसने कहा कि देर तक पकाने के बाद भी मटन नर्म नहीं हुआ। दुकानदार ने गलती मानते हुए शख्स को दोबारा मटन दिया।