कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह को प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत, पंजाब में दर्ज हैं 21 केस
जग्गू भगवानपुरिया गैंग के कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। उसके खिलाफ पंजाब में 21 मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस की ऐंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने ऑपरेशन ईस्टर्न रीच के तहत यह कामयाबी हासिल की। पंजाब पुलिस के मुताबिक, किसी यूरोपीय देश से पंजाब पुलिस द्वारा किया गया यह पहला प्रत्यर्पण है।