कॉग्निज़ेंट ने इन्फोसिस पर लगाया डेटा चोरी का आरोप, दर्ज कराया मुकदमा
अमेरिकी आईटी कंपनी कॉग्निज़ेंट ने भारतीय आईटी कंपनी इन्फोसिस पर एक अमेरिकी अदालत में केस दर्ज कराया है। कॉग्निज़ेंट ने आरोप लगाया है कि इन्फोसिस ने हेल्थकेयर इंश्योरेंस सॉफ्टवेयर से संबंधित ट्रेड सीक्रेट चुराए हैं। वहीं, इन्फोसिस के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी को मुकदमे की जानकारी है और हम सभी आरोपों का खंडन करते हैं।"