कंगाली से जूझ रहे राहुल रॉय ने कभी एक साथ 47 फिल्में की थीं साइन, कैसा रहा है उनका करियर?
अभिनेता राहुल रॉय का जन्म 9-फरवरी 1966 को हुआ था। उन्होंने 1990 में 'आशिकी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसके ब्लॉकबस्टर होने के बाद उन्होंने एक साथ 47 फिल्में तक साइन की थीं। इसमें कई फ्लॉप रहीं और कुछ बन नहीं पाईं। उन्होंने छोटे पर्दे पर भी काम किया है और 'बिग बॉस-1' के विनर रह चुके हैं।