कागज़ी नोटों की जगह 30 जून से प्लास्टिक नोट लाने की कोई योजना नहीं है: सरकार
सरकार ने उन सोशल मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज किया है जिनमें दावा किया गया था कि आरबीआई 30 जून से सभी कागज़ी नोटों को हटाकर प्लास्टिक के नोट लाएगा। PIB ने इन दावों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताते हुए लोगों से न घबराने की अपील की। ऐसे मेसेज को लेकर नागरिकों की चिंता देखकर सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है।