कंगना की 'इमरजेंसी' में सिखों को गलत चित्रित किया गया है, SGPC करे रिव्यू: हरसिमरत कौर
बठिंडा (पंजाब) से सांसद हरसिमरत कौर ने ऐक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले उसकी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) द्वारा समीक्षा कराने की मांग की है। कौर ने कहा, "अकाली दल ने आपातकाल में बहुत संघर्ष किया है जबकि फिल्म में सिखों को गलत ढंग से चित्रित किया गया है।"