कंगना को तो केवल थप्पड़ पड़ा, देश में लोग मर रहे हैं: थप्पड़ कांड पर स्वरा
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ऐक्ट्रेस व नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को महिला सीआईएसएफ जवान द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना को लेकर कहा है, "कंगना को केवल थप्पड़ पड़ा...वो भी नहीं होना चाहिए था लेकिन कम-से-कम वह ज़िंदा हैं।" उन्होंने कहा, "देश में लोग जान गंवा रहे हैं। कुछ की लिंचिंग हो जाती है, कुछ दंगों में मर जाते हैं।"